संस्कृत विद्यालय के बच्चों को वितरित किया गया छात्रवृत्ति
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री जी द्वारा एवं जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। जनपद के करीब 80 संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि खाते में आरटीजीएस के माध्यम से वितरित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत प्रथमा से लेकर आचार्य तक के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण किया गया है।आज जनपद के संस्कृत विद्यालयों के करीब 5609 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि वितरित किया गया है। निश्चित रूप से यह देश की संस्कृति को, हमारी भाषा संस्कृत को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार भी जताया और कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्रों को साहस व संभल प्रदान किया गया है इसके लिए उन्होंने उपस्थित छात्रों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी भाषा, अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की बात कही।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला समन्वयक डॉ0 राजन सिंह, प्रधानाचार्य आचार्य श्री ज्ञान प्रकाश मिश्रा, के के पांडेय, राकेश तिवारी, सुभाष चंद्र चौबे, दिनकर पांडेय, दिवाकर मिश्र, कन्हैयालाल पांडेय, शिवकुमार, शिवनारायण मिश्रा एवं संस्कृत पटल सहायक संतोष उपाध्याय एवं समस्त कर्मचारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

