खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीन दुकानों पर की छापेमारी किया नमूना संग्रहीत, मचा हड़कंप

 मिलावट खोरी  के ऊपर की जाएगी सख्त कार्यवाही।

क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही मिलावटखोरों में मचा हड़कंप।

मछलीशहर जौनपुर। पांच दिवसीय दिपावली पर्व को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मछलीशहर मयंक शंकर दुबे द्वारा शुक्रवार को नगर स्थित मिठाई एवं डेयरी पर छापे मारी कर नमूना संग्रहीत किया गया। 

शुक्रवार को नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया तथा कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दुबे ने नगर में सुजानगंज रोड स्थित शंकर स्वीट एण्ड रेस्टोरेंट पर छापे मारी कर इलाइची पेड़ा का नमूना संग्रहीत किया। इसी तरह सादी गंज मोहल्ला स्थित मैक्स ताड़का स्वीट हाउस से बेसन का लड्डू का नमूना संग्रहीत किया तथा कायस्थाना मोहल्ला स्थित विकास यादव की डेयरी से खोआ का नमूना संग्रहीत कर  सील पैक कर जांच हेतु लैब में भेजने की कार्यवाही की। तहसील मुख्यालय पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई तथा मिलावटखोर अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही कई डेयरी संचालकों एवं मिठाई की दुकानों के संचालक अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए तो कुछ दूधिया अपना बाल्टा लेकर उल्टे पांव भाग खड़े हुए। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आने वाले धनतेरस, दिपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज आदि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मिलावट खोरों के विरुद्ध समय-समय पर जांच अभियान चला कर उनके सामानों की सेम्पुलिंग कर जांच कराई जाएगी जिससे लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके। इस दौरान उन्होंने दुकानदारो को मिलावटी खाद्य सामग्रियों का भंडारण एवं विक्रय नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सरकार की मंशा है लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related

जौनपुर 4309001667058636501

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item