मटरू बिंद के परिवार को मिले इंसाफ : पप्पू निषाद

जौनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर थाना शाहगंज के अंतर्गत ग्राम बड़ौना के मटरू बिंद की पिछले दिनों पुलिस अभिरक्षा में थाने में मौत पर सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में  सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्यामणरायण बिंद,  शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव के साथ मटरू बिंद के परिवार वालों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

मटरू बिंद की पत्नी निन्हका देवी तथा पुत्री पूजा ने घटना के विषय में बताते हुए न्याय की मांग की।
उक्त अवसर पर लक्ष्मीकांत निषाद सांसद संत कबीरनगर ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी के बाद मटरू बिंद की पुलिस अभिरक्षा में मौत नहीं हत्या हुई है और इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता तथा पुत्री को नौकरी की मांग की जाती है। 
जौनपुर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तक समाजवादी पार्टी हर संभव मदद करेगी घटना की जानकारी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए पार्टी से भी मदद करने का काम करेगी। 

Related

जौनपुर 6416691221977823496

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item