व्यापारी की हत्या करने जा रहे तीन शूटरों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। यूपी एसटीएफ और सिकरारा थाने की पुलिस ने एक व्यापारी की सुपारी लेकर हत्या करने जा रहे तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास पिस्टल कारतूस बरामद हुआ । पुलिस के अनुसार यह हत्या 30 अक्टूबर किया जाना था लेकिन इससे पूर्व ही आरोपियों को पकड़ लिया गया। हत्या की साज़िश एक महिला ने रची थी ।
यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला कि जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में सीमेंट व्यापारी कमलेश पाठक की हत्या करने के लिए एक महिला ने अपने प्रेमी के माध्यम से शातिर शूटरों को सुपारी दी है , यह हत्या 30 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस काम के लिए पैसे की व असलहे की व्यवस्था हो गया है । पक्की खबर मिलने के बाद एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ के दरोगा प्रताप नारायण सिंह , विनोद कुमार सिंह अपनी टीम के होकर जौनपुर आकर बुधवार को मुखबिर की सूचना पर तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असलहा , कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी देहात ने बताया कि जमीन के विवाद में एक महिला ने अपने प्रेमी के माध्यम से शातिर अपराधी सुनील उपाध्याय, व उसके दो शूटरों को कमलेश पाठक की हत्या करने के लिए सुपारी दी है। यह सूचना एसटीएफ को हुई तो कल शाम सिकरारा और एसटीएफ के टीम ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ।
*विवरण अभियुक्त गण-*
1. सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा जौनपुर।
2. सुशील सरोज पुत्र श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर।
3. जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास–*
*1. सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र श्री गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा जौनपुर*
1. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0थाना सिकरारा, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 0038/2012 धारा 110G सीआरपीसी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 0598/2014 धारा 302/394 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 0312/2004 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 601/2015 घारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986।
*2.सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज, जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी गण ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर*
1. मु0अ0सं0 266/2024 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0थाना सिकरारा, जौनपुर।
*बरामदगी विवरण-*
1. दो मोबाइल फोन मय सिम कार्ड।
2. दो अवैध तमंचा।
3. आठ जिन्दा कारतूस।
4. दो मोटर साइकिल।
5. 2500 रूपये नगद।


समाजवादी पार्टी को इन सब की जाति सपा प्रमुख को भेज देना चाहिए क्योंकि योगी राज में किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाता
जवाब देंहटाएं