मटरू बिंद कस्टोडियल डेथ मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

 

जौनपुर।  शाहगंज कोतवाली में मटरू बिंद की कस्टोडियल डेथ के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी, जौनपुर से जांच रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने जांच पूरी करने की समय सीमा 20 नवंबर 2024 तय की है।

यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील डॉ. गजेंद्र सिंह यादव द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें उन्होंने मटरू बिंद की हिरासत में मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। घटना शनिवार की सुबह शाहगंज कोतवाली के शौचालय में हुई थी, जहां पुलिस का दावा है कि मटरू बिंद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

मटरू बिंद, जो बड़ौना गांव के निवासी थे, को पुलिस ने उचक्कागिरी के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिया था। घटना के दिन वह पुलिस हिरासत में था। पुलिस के अनुसार, वह सुबह शौचालय गए और काफी समय तक बाहर नहीं निकले। जब देखा गया तो वह फंदे से लटक रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत में घटना को छिपाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने इस बात को टालने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों और अधिवक्ता द्वारा उठाए गए सवालों के बाद यह मामला संदिग्ध बन गया।

डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Related

जौनपुर 1557171220831715503

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item