बसरठी काण्ड में दो महिलाओं समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। बीते दस अक्टुबर को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रर्दशन के दरम्यान हुए पत्थरा और रोड जाम करने के दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वारदात के दूसरे दिन इस मामले में 29 आरोपियों को पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है। 


 बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के निवासी विवेक यादव नाम युवक का बदमाशो ने अपहरण करके उसकी हत्या करने के बाद उसका शव भदोही जनपद के सुरियावा इलाके में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को परिवार वालें उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित होकर उसका शव निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच हुई नोकझोक के चलते स्थिति विगड़ गयी। आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी किया तो पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी। इस वारदात में दोनो तरफ से पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गये थे । 

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते 10 अक्टूबर को बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में सड़क जाम व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से पत्थरा व सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ लूटपाट करने के दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार की है। 

गिरफ्तार होने वालो में 

1.दिनेश कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 राधेश्याम शुक्ला निवासी ग्राम मगरमू थाना बरसठी जनपद जौनपुर। 

2.अमन गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ग्राम निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर। 

3.रवि कन्नौजिया पुत्र श्यामलाल कन्नौजिया निवासी ग्राम निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर। 

4.जय प्रकाश यादव  पुत्र स्व0 विजय बहादुर यादव निवासी ग्राम आदमपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।  

5.राकेश कुमार यादव पुत्र शिवधन यादव  निवासी ग्राम आदमपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर। 

6.आलोक कुमार साहू पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

7.विन्दू देवी पत्नी सुरेन्द्र बहादुर यादव निवासी ग्राम निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर।  

8.निर्मला देवी पत्नी लालमनि यादव निवासी ग्राम निगोह थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

 

Related

जौनपुर 1757406030027892452

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item