प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय एवं रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया पार

 विद्यालय के तीन कमरों के दरवाजों को भी भारी वस्तु से मारकर किया छतिग्रस्त।

गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर में बीती देर रात में चोरों ने विद्यालय के कार्यालय एवं रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया।

बता दे की गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर शिक्षक सुबह 9:00 बजे जब विद्यालय खोलने पहुंचे तो विद्यालय के शिक्षकों ने देखा कि विद्यालय के कार्यालय का एवं रसोईघर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो 8 फाइबर की कुर्सी, स्टील की 30 थाली, 40 स्टील का ग्लास, दो भगोना, एक गैस सिलेंडर एवं 40 किलो चावल, 20 किलो आटा चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक अश्वनी राय ने थाने पर और खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर को दिया। पुलिस मौके पर पहुची जांच पड़ताल की।

Related

जौनपुर 9180644533559068693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item