रतन श्रीवास्तव को मिलेगा साज जबलपुरी स्मृति सम्मान

 


    जबलपुर, मध्य प्रदेश की  अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कादंबरी ने वर्ष 2024 के 'साज जबलपुरी  स्मृति सम्मान' के लिए लखनऊ के लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा उत्तर प्रदेश सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत रतन कुमार श्रीवास्तव 'रतन' का चयन किया है। उन्हें यह पुरस्कार ग़ज़ल विद्या पर प्रकाशित उनकी पुस्तक 'ख्वाबों में ज़िंदगी मुस्कुराती रही',  जो अमेजॉन की वर्ष 2021 की बेस्ट सेलर रैंकिंग रही है, के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें आगामी 9 नवंबर को गोल बाज़ार, जबलपुर, मध्य प्रदेश के शहीद स्मारक सभागार में सम्मान चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। रतन ने बताया कि कादंबरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे ने राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय साहित्यकार-पत्रकार सम्मान- 2024 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें ग़ज़ल विधा के लिए उनका नाम भी शामिल है।

Related

डाक्टर 3672425358696568540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item