ई-लाटरी से कृषि यंत्रों के लिये 186 कृषकों का हुआ चयन

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रों के 186 लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से 186 कृषकों का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया। एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया। 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 107 रोटावेटर, 16 कस्टम हायरिंग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, चार स्माल गोदाम, पांच पावर टिलर, 09 लेजर लैंड लेवलर, 11 कल्टीवेटर, पांच स्ट्रा रीपर, सात थ्रेशर, चार मिनी राइस मिल और 15 चैफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी से कृषि यन्त्रों हेतु कृषकों के चयन की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, जिला गन्ना अधिकारी सहित इन्द्रसेन सिंह, प्रेमचन्द मौर्य, कमलेश यादव, जुनेद अहमद, आतीस तिवारी, आशा, मालती देवी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2513945206670565672

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item