बाल मेले में बच्चों ने जमकर की मस्ती , खिलाया गया पकवान
प्रधानाध्यापिका उषा सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं का स्वागत सम्मान उन्हें मालार्पण कर किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पति सरविंद यादव द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सभी छात्रों को अतिरिक्त पोषक तत्व में चना गुड़ का वितरण किया गया तथा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत आज छात्रों का दिवस होने के कारण उनको स्पेशल व्यंजन पूड़ी सब्जी खिलाया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका उषा सिंह तथा smc अध्यक्ष रीता देवी द्वारा विजेता छात्रों को कलर तथा कॉपी देकर पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में आयोजित आज के बाल मेला कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति सर्विंद यादव, SMC अध्यक्ष रीता देवी, प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, सहायक अध्यापिका रंजना तिवारी, कोलोकेटेड कार्यकर्ता आरती यादव, बच्चों की अभिभावक उषा यादव, मीना देवी, आशा यादव, शकुंतला देवी, चंदावती, लीलावती, लक्ष्मी देवी, मंत्रावती देवी, विमला देवी, सुनीता यादव, अनीता यादव, इंदा यादव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

