20 नवंबर को दीवानी न्यायालय में बनेगा आयुष्मान कार्ड, Ayushman card will be made in civil court on 20th November

 Ayushman card will be made in civil court on 20th November

दीवानी बार अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सीएमओ ने आयुष्मान मित्र को दिया निर्देश 

राज्य सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का पांच लाख रुपए तक का आयुष्मान कार्ड बनाने का किया गया है प्रावधान

जौनपुर: दीवानी न्यायालय परिसर में 20 नवंबर को 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसके लिए सिद्धार्थ हॉस्पिटल के आयुष्मान मित्र अजय कुमार एवं सुनील कुमार को निर्देशित किया है कि कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। 


दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एवं मंत्री रण बहादुर यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्ताव भेजा था कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का पांच लाख रुपए तक का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रावधान किया गया है। 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड दीवानी न्यायालय संघ परिसर में कैंप लगाकर बनाने के लिए एक तिथि निश्चित कर सूचित करें जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संघ के पत्र का संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किया। सीएमओ ने पत्रांक की कॉपी सूचनार्थ जिलाधिकारी को भेजा। बार के अध्यक्ष व मंत्री को पत्रांक के माध्यम से सूचित किया कि वह कैंप के लिए स्थान व व्यवस्था अपने स्तर से करवाएं।

Related

आजमगढ़ जिला अस्पताल 2898781179491699613

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item