One criminal shot in police encounter, another absconding

पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को लगी गोली , दूसरा फरार
 जौनपुर। बीती रात 
मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ एक गैंगेस्टर के साथ  मुठभेड़ (encounter) हो गई ,दोनों तरफ से गोलियां दागी गई , इस वारदात में पुलिस टीम को खरोच तक नहीं जबकि पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर , एक खोखा कारतूस 09 MM व एक मोटरसाइकिल बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। 


 पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी डॉ0 अजय पाल द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम नीभापुर में मौजूद थी कि मुखबिर द्वारा बताया कि एक नीला पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर है, जो लमहन (महराजगंज ) गांव में जानवर खरीदने के लिए गये थे वे  मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे है और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे, उनके पास असलहा भी है। इस सूचना पर  पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दी। मोटरसाइकिल करीब आने पर पुलिस बल द्वारा सड़क पर सामने आकर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस वालो के ऊपर लक्ष्य करके फायर कर दिया। बदमाशो को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया फिर भी बदमाश नही माने और जान से मारने की नियत से पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिये। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ एक राउंड फायर किया गया गया और गोली एक बदमाश को लग गयी और वह कराहने लगा। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया , घायल बदमाश को देखा गया तो उसके दाहिने पैर मे गोली लगी थी और खून बह रहा था। पकड़े हुए बदमाश का नाम पूछा गया तो नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 30 वर्ष बताया।   मौके से भागे हुए अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम सुगुलपुर थाना मड़ियाहूं की तलाश की जा रही हैं । उक्त अभियुक्त द्वारा थाना जलालपुर , खेतासराय , नेवढ़िया  में  पुश तस्करी , एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट  जैसी  घटनाओं में सलिप्त रहा है ।  


Related

जौनपुर 7955538571572317392

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item