बहन की विदाई का सामान लूट ले गये बदमाश

 ओइना नहर पुलिया के पास बदमाशों ने  घटना को दिया अंजाम


जौनपुर। जलालपुर के पराऊगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ओइना नहर पुलिया के पास करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

बताया गया कि जगापुर गांव निवासी जितेंद्र यादव शनिवार की रात करीब 8 बजे वाराणसी से अपने  बहन के विदाई के लिए सामान लेकर  बाइक से वापस अपने घर लौट रहें थे कि जैसे ही वह ओइना नहर पुलिया के पास पहुंचें उसी समय करीब आधा दर्जन बदमाशों ने जितेंद्र को घेर लिया और  डरा धमाका कर  जितेंद्र से  बहन की विदाई के सामान  से भरा थैला,मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर  फरार हो गयें। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने  पर सूचना दी गई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में  जूटी हुई है।

Related

जौनपुर 1008473259557707618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item