गुरुओं का सम्मान करने वाला कभी पीछे नही होता: जे ०एन० मौर्य

  खेल से तन मस्तिष्क दोनो स्वस्थ होता है - जिला विद्यालय निरीक्षक 

बरईपार । क्षेत्र के जमुना देवी इण्टर कालेज सरायवीका के परिसर में शुक्रवार को सम्राट अशोक जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्य क्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर हुआ।


इस कार्यक्रम के वतौर मुख्य अतिथि जे०एन० मौर्य मुख्य स्थाई अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता गौरव की बात,सबसे निचले पायदान की प्रतिभा उठकर आगे  आती है। गुरूओं का सम्मान करके सीखना चाहिए और गुरुओं का सम्मान करने वाला कभी पीछे नही होता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक  राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई - लिखाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है । पठन पाठन के साथ साथ मन मस्तिष्क का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है । यह खेल कूद और ब्यायाम से ही संभव है।

 मनोज श्रीवास्तव पूर्व खिलाड़ी ने कवड्डी के बारे में प्रकाश डाला इस

संचालन डा० विजय कुमार वर्मा ने किया । कार्यक्रम के आयोजक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मौर्य ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक फूलचंद मौर्य ने अतीथियों का अंगवस्त्र,मेमोंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आशीष कुमार मौर्य,रेखा मौर्य, अवधेशमणि शर्मा,राकेश मौर्य, फूलचंद मौर्य, रामआसरे सरोज,गिरीश कुमार,विनोद कुमार पटेल,महेश,विवेक, राहुल, घनश्याम पटेल, संतोष, पंकज,सतीश

Related

JAUNPUR 1889226906875337011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item