मेघावी छात्र किये गए पुरस्कृत
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनहन रसूलपुर पर रविवार को मेरा देश मेरी जिम्मेदारी ट्रस्ट द्वारा एक प्रतियोगी परीक्षा सकुशल संपन्न आयोजित की गयी जिसमें क्षेत्र के प्राइमरी, जूनियर और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कक्षा 4 से प्रथम नयन, द्वितीय दिव्यांश, कक्षा 5 से प्रथम अनुपम, द्वितीय अंश आर्यन, कक्षा 6 से प्रथम रितिका, द्वितीय अंश निषाद, कक्षा 7 से प्रथम गणेश, द्वितीय शिवम, कक्षा 8 से प्रथम शौर्य मौर्य, द्वितीय संगम भारती, कक्षा 9 से प्रथम अस्मित उपाध्याय, द्वितीय ध्रुव उपाध्याय कक्षा 10 से यश उपाध्याय, द्वितीय अनुष्का पाल, कक्षा 11 से प्रथम राजेश्वर निषाद, द्वितीय अनुज्ञा कुमारी कक्षा 12 से प्रथम शौर्य कुमार, द्वितीय शिवानी कुमारी को विजेता घोषित करके विशेष पुरस्कार एवं परीक्षा देने वाले सभी छात्र और छात्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में लक्ष्मीशंकर सरोज रमेश पाल राहुल गुप्ता अखिलेश सिंह, प्रदीप मौर्य, डॉ अरुण पाल अरविंद निषाद, कपिल, विनोद पाल, श्रीमती वंदना, राजू निषाद आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिए। कार्यक्रम का व्यवस्थापन वीरेंद्र मौर्य, संचालन दिनेश निषाद अध्यापक ने किया। दलश्रृंगार पाल ने आभार व्यक्त करते हुए मेरा देश मेरी जिम्मेदारी ट्रस्ट के स्थापना, उद्देश्य, और कार्यक्षेत्र पर विस्तार से चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

