शिक्षकों के इस संगठन पर महिलाओं का दबदबा

 *मूल संघ जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के प्रदेश अध्य्क्ष  अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह, वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ विजय भारतीय सिंह, मण्डलीय मन्त्री  वेद प्रकाश राय,मण्डलीय संरक्षक  मंजूलता वर्मा, मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  नीतिश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष अमर सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन जिलाध्यक्ष  आदर्श वर्मा ने किया। अधिवेशन में जौनपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्नवत है:-

1 जिलाध्यक्ष -  आदर्श वर्मा, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, जौनपुर।

2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष - रुमाना अफरोज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, जौनपुर एवं  प्रभा पाण्डेय राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, जफराबाद।

3 उपाध्यक्ष - विनय मिश्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरा एवं  अंजलि बाला,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरगाँवा

4-जिला मन्त्री-  रोहित सिंह राजकीय हाई स्कूल सवायन।

5-संयुक्त मन्त्री - हरिशंकर भारती राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचवर एवं  प्रियंका सिंह राजकीय बालिका इण्टर   कॉलेज, मछलीशहर ।

6-सांस्कृतिक मन्त्री -कु सावित्री विश्वास, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,जौनपुर एवं  रेनू पटेल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उगापुर।

7- संगठन मंत्री - आशीष कुमार सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरारेत नरहन केराकत

एवं  जैनब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरगांवा 

8-विधि मन्त्री  - गौतम तिवारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसेंवा 

9 कोषाध्यक्ष - चन्दन निगम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुरा 

10 आय व्यय निरीक्षक -श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, जौनपुर 

11 प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी -श्री सौरभ औझा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरा 

12 प्रचार मन्त्री -श्री चन्दन मिश्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबूरीगांव 


जनपदीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक मण्डल 

1- कमलेश कुमार यादव प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदलापुरखुर्द 

2-  जितेन्द्र कुमार यादव प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबूरीगांव 

3- डॉ सन्तोष कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकन्दरा 

4- डॉ अर्चना सिंह प्रधानाध्यापिका , राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया।

           सभा को प्रान्त एवं मण्डल स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों तथा अन्य उपस्थित संघनिष्ठ साथियों ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री श्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाऍं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि मूल संघ के बैनर तले जनपद जौनपुर के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण समुचित ढंग से हो पाएगा।

Related

जौनपुर 8826172035451534975

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item