पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
https://www.shirazehind.com/2024/11/blog-post_732.html
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में तीन साल पहले गांव के अमोखर पोखरे में सायमा पुत्री बदरुद्दीन का शव घर के ही पास तालाब में मिला था परिजनों द्वारा पुत्री की मृत्यु पर कार्यवाही की मांग की जाने लगी। कई बार सायमा के पिता ने उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की मगर हर बार बदरुद्दीन को निराश ही होना पड़ा। मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मोबाइल साक्ष्यों के आधार पर पुनः से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गांव के निवासी अभियुक्त नाजिम पुत्र फिरोज निवासी ग्राम चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
