धार्मिक अनुष्ठान के साथ बजरंग बली के मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 मारूति नन्दन की जयकारों से गुंजायमान हो उठा मन्दिर परिसर


सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के अढ़नपुर गांव स्थित मारूतिनंदन के नवनिर्मित भव्य मन्दिर में पञ्च दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के उपरान्त मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में जहां विद्वान बटुक समूह वेद मन्त्रों के पाठ से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करा रहे थे। वहीं मंगल मूरति मारूतिनंदन के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। नवनिर्मित मन्दिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना-प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में शनिवार से मंगलवार तक क्रमशः पूजा अनुष्ठान, मूर्ति स्पर्श, भ्रमण, पुष्पवास एवं भजन कीर्तन चल रहा था। बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्ति और प्रेम से आप्लावित भक्तजन भारी संख्या में हनुमान जी के दर्शन पूजन हेतु एकत्र हुये। प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त प्रसाद वितरण तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान के रूप में त्रिभुवन नाथ तिवारी सपत्नीक केवला देवी ने विधिवत पूजन अर्चन किया।

संयोजक मण्डल में राजमणि तिवारी, संकठा प्रसाद तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, इन्द्रमणि त्रिपाठी, कौशल तिवारी, नवीन तिवारी, रजनीश तिवारी, सन्तोष तिवारी, हरिशंकर तिवारी, विष्णु दत्त तिवारी, सूरत मणि तिवारी, विनय तिवारी, शिशिन जीत यादव, प्रमोद तिवारी, अजीत प्रजापति, भवानी प्रसाद तिवारी, योगेश त्रिपाठी, अखिलेश चन्द्र त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी, आनन्द तिवारी सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2244333463378293260

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item