धूमधाम से मनाया गया अघोरेश्वर महाप्रभु मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव

 

जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की रामराय पट्टी शाखा में अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की मूर्ति स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को सायं छह बजे 'अघोरोन्ना परो मंत्र नास्ति तत्वम गुरो परम' संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को प्रातः अखंड संकीर्तन का समापन हुआ। आरती एवं हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शाखा मंत्री डॉ अरविन्द सिंह ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म और ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। उनकी वाणियों पर अमल तथा विचारों को आत्मसात करके ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस दौरान अघोरेश्वर महाप्रभु तथा गुरुपद बाबा के जयघोष से परिवेश गुंजायमान रहा। फूल मालाओं से सुसज्जित आश्रम अलौकिक और दिव्य नजर आ रहा था। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, व्यवस्थापक यशवीर सिंह सोनू, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह, बृजभूषण सिंह , गिरीशचंद्र, अरविन्द सिंह, राणा प्रताप, विनोद सिंह, नीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Related

डाक्टर 4378699497638541046

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item