आस्था आनंद ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' में रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल
आस्था की इस शानदार उपलब्धि पर उनके कोच अशोक सोनकर ने कहा कि आस्था की मेहनत और समर्पण देखकर यह तय था कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को गौरवान्वित करेंगी।
परिवार की भूमिका भी इस सफलता में अहम रही—पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह (भाजपा की क्षेत्रीय पदाधिकारी) की मेहनत और समर्थन ने आस्था को इस मुकाम तक पहुँचाया।
बड़े पिताजी सच्चिदानंद सिंह (पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य, सुरहन आज़मगढ़) और विवेकानंद सिंह (पूर्व हैंडबॉल कोच, यूपी पुलिस टीम, वर्तमान में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मिर्जापुर) ने भी आस्था की जीत को परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।
आस्था अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा गुलाब सिंह मास्टर जी को देती हैं, जिनकी प्रेरणा आज भी उनके साथ है। हाल ही में उन्हें ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा 51,000 रुपये की सहयोग राशि आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की गई थी।
चाचा परमानंद सिंह ने विश्वास जताया कि आस्था आनंद एक दिन आनंद परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी।
आस्था की सफलता पर जिला कुश्ती संघ के महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिलाध्यक्ष कमला यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, कोच कमलेश यादव, रामानंद यादव समेत पूरे जिले ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जौनपुर की यह बेटी आज हर दिल में गर्व और प्रेरणा का नाम बन चुकी है।