जौनपुर के आशीष पाठक ‘अमृत’ की आवाज गूंजेगी दूरदर्शन पर

24-25 मई को देंगे शानदार प्रस्तुति

जौनपुर। जिले के पचोखर हरखपुर (बाजार रामदयालगंज) निवासी लोकगायक आशीष पाठक 'अमृत' एक बार फिर जनपद का नाम रोशन करने जा रहे हैं। वे 24 और 25 मई को दूरदर्शन के लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकरंग सुरों के संग’ में रात 9 बजे अपनी सुरमयी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का प्रसारण राष्ट्रीय दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा।

आशीष पाठक की प्रस्तुति की रिकॉर्डिंग लखनऊ में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन संतोष राय और सीमा साही कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन टीम में ध्रुवचंद जी व सहयोगी संजय दुबे सहित अन्य कई कलाकार शामिल हैं।

इस उपलब्धि से जनपद में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और प्रशंसकों में गायक पाठक के प्रति गर्व और उत्साह का माहौल व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि श्री पाठक पूर्व में विंध्याचल महोत्सव, प्रयागराज महोत्सव, अयोध्या महोत्सव, दिल्ली महोत्सव, गाजियाबाद महोत्सव, कोटा महोत्सव (राजस्थान) और मुंबई महोत्सव सहित देशभर के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके हैं।

Related

JAUNPUR 2577814568105716098

एक टिप्पणी भेजें

  1. आज के दौर में दूरदर्शन देखता कौन है
    क्या आप के परिवार ने दूरदर्शन देखा पिछले एक हफ्ते से

    जवाब देंहटाएं
  2. आशीष जी लौह पुरुष तो है

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item