आसिफ अंसारी ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष चुने गये
https://www.shirazehind.com/2025/05/blog-post_408.html
बैठक करके सर्वसम्मति से ब्लाक इकाई का हुआ गठन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सत्यनिष्ठा से निर्वहन का लिया संकल्पकेराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के केराकत ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। वरिष्ठ ग्राम पंचायत/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रजनीश पाण्डेय ने बैठक की आहुति दी। वहीं पिछली कार्यवाही पढ़कर सदस्यों को सुनायी गयी। तदुपरान्त नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक में अध्यक्ष पद हेतु आसिफ अंसारी व उपाध्यक्ष संजय यादव के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे सर्वसम्मत से अनुमोदित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद हेतु मटरू राम तो सुशील कुमार कोषाध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावित किये गये। वहीं संप्रेक्षक के तौर पर जयेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका सर्व समर्थन प्राप्त हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के सत्यनिष्ठा से निर्वहन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कृष्ण मोहन यादव, सौरभ दुबे, पूजा यादव, शिव कुमार विश्वकर्मा, अमित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दिया।