दिवाकर सिंह बने अध्यक्ष, बंशीधर मौर्य को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का आम सभा व चुनावी कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर, केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की आम सभा एवं पांच वर्षीय चुनावी कार्यक्रम का भव्य आयोजन बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में संपन्न हुआ। एक महीने तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद नव निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के साथ चुनाव कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की, जबकि सह चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह और मो. असीम ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ओ.सी.डी. उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपा और सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने 41 वर्षों के महामंत्रित्व काल को याद किया। वहीं, नवनिर्वाचित महामंत्री बंशीधर मौर्य से विमर्श कर उन्होंने कई मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर शपथ दिलाई गई।

मंच से ओ.सी.डी. यूपी के पीआरओ योगेंद्र नाथ दुबे, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह और मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने संस्था की चुनावी प्रक्रिया की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। सुधीर अग्रवाल ने अपने संबोधन में "अपना व्यवसाय अपनों के साथ" नारे को दोहराते हुए सही व्यवसायिक प्रक्रिया अपनाने की अपील की ताकि गलत दवाओं की रोकथाम हो सके।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने किया, जिन्होंने अपने तीन सत्रों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सभा का समापन अध्यक्ष दिवाकर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों को भोजन के उपरांत Mankind Pharma की ओर से प्रदत्त दवा किट और उपहार प्राप्त करने का आग्रह किया।

निर्वाचित पदाधिकारीगण:

  • अध्यक्ष: दिवाकर सिंह
  • महामंत्री: बंशीधर मौर्य
  • कोषाध्यक्ष: श्याम सिंह
  • संगठन मंत्री: प्रशांत कुमार मौर्य
  • उपाध्यक्ष: विनोद कुमार रावत, आशुतोष सिंह, आनंद कुमार साहू, विकास कुमार गुप्ता, कमल कुमार अग्रवाल
  • सहमंत्री: महेश प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार, प्रशांत सिंह, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, श्याम कुमार गुप्ता
  • आय-व्यय निरीक्षक: सुनील कुमार गुप्ता
  • पीआरओ: अवधेश्वर प्रसाद केसरवानी

मनोनीत पदाधिकारीगण:

  • चेयरमैन: शकील अहमद
  • कार्यवाहक अध्यक्ष: संजीव कुमार सिंह
  • कार्यवाहक महामंत्री: अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
  • चेयरमैन एक्शन कमेटी: मो. असीम
  • कन्वीनर (सर्जिकल): अमित कुमार पांडेय
  • कन्वीनर (होलसेल): दीपक कुमार श्रीवास्तव
  • कन्वीनर (रिटेल): रियाल आलम खां
  • कन्वीनर (जेनेरिक): धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार
  • कन्वीनर (वेटनरी): विनय कुमार गुप्ता
  • मीडिया प्रभारी: अखिलेश प्रजापति
  • संयोजक: राम कृपाल जायसवाल
  • ऑफिस सेक्रेटरी: राकेश प्रताप सिंह।

Related

डाक्टर 6411301754959112768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item