नन्द किशोर महामंत्री एवं रमेश संगठन मंत्री चुने गये
https://www.shirazehind.com/2025/05/blog-post_53.html
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं पीयू कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव संगठन मंत्री बनाये गये। उन्होंने कर्मचारियों के हित में हर काम करने का भरोसा दिया।बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का चुनाव लखनऊ में हुआ। चुनाव में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश चंद्र यादव संगठन मंत्री चुने गये। रविवार को विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों से मिलकर एक—दूसरे को बधाई दिया।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री नंदकिशोर ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सदैव काम किया जाएगा, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। नवनिर्वाचित संगठन मंत्री एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों के स्थाई पेंशन अवशेष संविदा कर्मियों का स्थायीकरण जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा। इस मौके पर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित महामंत्री एवं संगठन मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर रामजी सिंह, गोपाल निषाद, अरविंद सिंह, डॉ स्वतंत्र कुमार, नरेंद्र यादव, मनीष वर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, सुशील प्रजापति, स्वामीनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

