शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, एक वृद्ध की मौत, 9 घायल

 

अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा

शाहगंज (जौनपुर), 11 जून। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर स्थित एक रेलवे फाटक के पास शादी समारोह से लौट रही एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में शाहगंज क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कार सीधे एक पोल से टकराकर पलटती हुई गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉ. राकेश कुमार, चिकित्सक, सीएचसी शाहगंज ने बताया कि 10 घायलों को लाया गया था, जिनमें एक वृद्ध की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बाकी घायलों में से 6 की हालत गंभीर थी, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।"

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Related

डाक्टर 3154846319283828865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item