उर्वशी सिंह बनीं करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री

 


जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के निर्देश पर महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता राज सिंह द्वारा की गई।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए श्वेता राज सिंह ने कहा कि उर्वशी सिंह की संगठन में भागीदारी से करणी सेना को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उर्वशी सिंह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी तथा महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान की रक्षा में सदैव अग्रणी रहेंगी।

अब उर्वशी सिंह पूरे देश में करणी सेना के विस्तार के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों, हिन्दुत्व और संगठन के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

Related

JAUNPUR 3216930414506619118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item