योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सद्भावना मंच ने संतों को किया सम्मानित

 सनातन परंपरा से मनाया गया जन्मोत्सव, संतों ने दी शतायु होने की शुभकामनाएं 

 जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना मंच की ओर से नगर स्थित सूरजघाट के श्री रामजानकी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सनातन पद्धति से उनका जन्मदिन मनाया गया। 

इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने विभिन्न संत-महात्माओं को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में शामिल संतजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी शासन की निरंतरता के लिए कामना की। समारोह में मौजूद संतों ने कहा कि योगी जी जैसे तपस्वी और राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व का आज देश को विशेष रूप से आवश्यकता है। संतजनों का  भव्य सम्मान हुआ।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए संतों में प्रमुख रूप से शामिल रहे: महंत नरसिंह दास जी महाराज रामकुमार दास जी बिहारी दास जी प्रभुदास जी गुरुचरण दास जी नंदलाल दास जी सफेदी दास जी विनोद दास जी सौरभ तिवारी जी विकास तिवारी जी सीताराम दास जी सभी संतजनों को सद्भावना मंच की ओर से माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका कार्यक्रम के सफल संचालन में मंच के सदस्य रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, सुधांशु सिंह, आशीष दुर्गवंशी, प्रकाश रघुवंशी, आलोक गुप्ता, निखिल सिंह, रजत एवं सूरज आदि की सक्रिय भूमिका रही। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संगम इस कार्यक्रम के माध्यम से सद्भावना मंच ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, गुरु-परंपरा के सम्मान, और समाजिक समरसता के विस्तार हेतु ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है। संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से समाज में आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।

Related

डाक्टर 8733054558688764027

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item