अवैध असलहे के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मानी कला हाल्ट के पास से एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और ज़िंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन हरिजन पुत्र मुन्ना राम निवासी मानीकला, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। उसे मिली सूचना पर रात्रि 1:30 बजे मानी कला हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना खेतासराय में तीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वर्ष 2021 और 2025 के आर्म्स एक्ट व आपराधिक धाराएं शामिल हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल ईश्वर कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item