शातिर गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद

जौनपुर। जनपद में अपराधियों पर लगाम कसने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात थाना जफराबाद पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक शातिर अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और ₹320 नकद बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ रात करीब 12:20 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बताया गया कि एक शातिर बदमाश हौज टोल हाईवे के पास से राजेपुर रोड की ओर जा रहा है।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो वह मोटरसाइकिल को खेत की ओर मोड़ते समय अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस द्वारा मौके पर उससे एक तमंचा 315 बोर मय खोखा व एक जिंदा कारतूस, ₹320 नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव, निवासी रेहटी तुल्लापुर, थाना जलालपुर बताया। आरोपी एक शातिर और वांछित गौ-तस्कर है, जिसके खिलाफ कई जनपदों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जनपद में गौ-तस्करी और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।


Related

डाक्टर 3483991802214455036

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item