श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

जौनपुर। थाना चन्दवक क्षेत्र में हिन्दू धर्म के आराध्य श्रीराम पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और सोशल मीडिया पर विरोध भी देखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें शुभम गौतम पुत्र संजय गौतम निवासी बरईच, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर द्वारा श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। यह पोस्ट हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी और सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा-निर्देशन में थाना चन्दवक पुलिस ने उक्त शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सहायता से पोस्टकर्ता की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की तत्परता को लेकर संतोष व्यक्त किया जा रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को साझा करने से बचें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Related

डाक्टर 806733972664359509

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item