गणपति जी एवं नव ग्रह मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न

 


जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के करियांव गांव में बृहस्पतिवार को पंगुल बाबा आश्रम में स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान गणेश एवं नव ग्रह की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा  का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। जिसमें मूर्ति स्थापना का कार्य मठ के महंत श्री आत्मानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व मुख्य यजमान राजीव सिंह ग्राम प्रधान भिदूना और मीरगंज बाजार के व्यापारी संदीप गुप्ता ने सपत्नीक हवन पूजन का कार्यक्रम पंच आचार्यों के मन्त्रोंत्चार के बीच किया।मंदिर परिसर में बीते दो जून से ही हवन पूजन, ग्राम भ्रमण, जलाधिवास,पुष्पाधिवास,फलाधिवास, अन्नाधिवास के कार्यक्रम सम्पन्न किये गये। कार्यक्रम के समापन पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चित्रकूट के भद्रकाली पीठाधीश्वर स्वामी श्री गोपाला जी महराज, संजय सिंह, गिरिजा शंकर तिवारी, जगत नारायण सिंह,रामकरन सिंह, कृष्ण कुमार दूबे, उमेशचंद्र जायसवाल, भोलानाथ कौशल, रमेश चंद्र मौर्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6438598698014913641

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item