सेवानिवृत्त हुए 8 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
https://www.shirazehind.com/2025/07/8_31.html
जौनपुर । पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह की उपस्थिति में आज जनपद के 8 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।
इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सम्मानपूर्वक अवकाश प्राप्त किया है।
पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस विदाई समारोह में श्री आतिश कुमार सिंह ने अपने कर-कमलों से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके अब तक के सेवाकाल की ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सराहना की और उनके उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
- उपनिरीक्षक नथुनी राम
- उपनिरीक्षक कल्लू राम
- उपनिरीक्षक हरेन्द्र राम
- मुख्य आरक्षी विजय शंकर सिंह
- मुख्य आरक्षी बृज कुमार राम
- मुख्य आरक्षी (चालक) नामवर सिंह
- फालवर सजन लाल यादव
- फालवर रघुनाथ प्रसाद
विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

