कवि तुलसीदास और मुंशी प्रेम चंद्र की रचनाये समाज के लिए दर्पण है : प्रो. हरिओम त्रिपाठी

तुलसीदास व प्रेमचंद जयंती पर हुआ संयुक्त साहित्यिक आयोजन

जौनपुर। गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एक संयुक्त साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी के कन्हईपुर स्थित आवास पर किया गया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदी साहित्य की इन दो महान विभूतियों के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।


कार्यक्रम का आरंभ करते हुए डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्राध्यापक, हिंदी विभाग, टी.डी. कॉलेज, जौनपुर ने कहा कि तुलसीदास लोकआस्था के कवि हैं, जिन्होंने रामचरितमानस के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। वहीं मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी कथा साहित्य को यथार्थ और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर जनमानस के करीब पहुंचाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. हरिओम त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, टी.डी. कॉलेज, ने की। उन्होंने तुलसीदास को संस्कृति के कवि और प्रेमचंद को समाज का दर्पण बताया।


विशिष्ट वक्ता प्रो. राजदेव दुबे, हिंदी विभाग, टी.डी. कॉलेज, ने कहा कि प्रेमचंद और तुलसीदास दोनों ही जनता की भाषा में लिखते हुए जनसरोकारों को साहित्य का विषय बनाते हैं।


समाजशास्त्र विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने तुलसी और प्रेमचंद को दो ऐसे स्तंभ बताया, जिन्होंने भारत की आत्मा को अपनी रचनाओं में जीवित रखा।


इस अवसर पर मडियाहूं पी.जी. कॉलेज से डॉ. रत्नेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. मनोज यादव, दिग्विजय सिंह, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, शिव कुमार सिंह, सुधीर त्रिपाठी और अंकिता तिवारी ने भी दोनों साहित्यकारों की कालजयी रचनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।


वक्ताओं ने कहा कि जहाँ तुलसीदास भारतीय लोकमानस के आध्यात्मिक प्रतिनिधि हैं, वहीं प्रेमचंद सामाजिक यथार्थ और शोषित वर्ग की आवाज हैं। दोनों की जयंती एक साथ मनाना भारतीय साहित्यिक चेतना को नमन करने जैसा है।


कार्यक्रम का समापन रामचरितमानस की चौपाइयों और प्रेमचंद की कहानियों के पाठ के साथ हुआ। सभी वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान साहित्यकारों की रचनाओं से प्रेरणा लें और साहित्य को समाज की उन्नति का साधन बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item