दबंग गुरु बने माशिस पांडेय गुट के नए जिलाध्यक्ष
पुरानी पेंशन बहाल कराया जाएगा: जितेंद्र कुमार
जौनपुर। पुराना पेंशन योजना का हर हाल में बहाल कराया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धाराओं क्रमशः 12, 18 एवं 21 को पुर्नस्थापित कराया जायेगा, इसके लिए जो भी संघर्ष करना होगा सबको तैयार रहना है।
उक्त उद्बोधन उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र कुमार सिंह पटेल ने राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के सभागार में शिक्षकों के एक बैठक में व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अन्जनी कुमार श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष एवं संचालन पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह ने किया। बैठक में स्नातक विधान परिषद वाराणसी खण्ड के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह बच्चा बाबू और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थी के खिलाफ सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 31 जुलाई 2025 को पूरे प्रदेश के हर जिले में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष अन्जनी कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा।
नयी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अनिल कुमार मिश्र (दबंग गुरू) नये जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन जिलामंत्री अभिषेक सिंह के द्वारा अगली बैठक में किया जायेगा। बैठक में सर्वश्री डॉ० विश्वनाथ यादव, सन्तलाल, डॉ० बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आनन्द तिवारी, विनय कुमार सिंह, चन्द्रभान गुप्त, अशोक मौर्य, जयेन्द्र वर्मा, राम प्रताप, रमेश त्रिपाठी, सूरज कुमार, संजय सिंह, राजमणि यादव, अनिल कुमार यादव, विकास कुमार, अनिल मिश्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

