सायमा खान की पुण्यतिथि पर 235 बच्चों को बांटा गया किट
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य व विशिष्ट अतिथि डॉ. राम सूरत मौर्य ने बच्चों को किट वितरित करते हुए सेवा कार्य की सराहना की। मनोरमा मौर्य ने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे जरूरतमंद बच्चों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। वहीं, डॉ. राम सूरत मौर्य ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
क्लब के अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि सायमा खान की असमय मृत्यु 21 जुलाई 2015 को एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष क्लब द्वारा सेवा कार्य किया जाता है।
मदरसे के संरक्षक मौलाना वसीम शेरवानी ने कहा कि पूर्व में भी सायमा खान की स्मृति में एक हाल का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम के अंत में शकील अहमद ने सभी का आभार जताया। संचालन सै. मो. मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, योगेश साहू, रंजीत सिंह, मनोज चतुर्वेदी, आरिफ हबीब, अरशद कुरैशी, अनवारूल हक गुड्डु, डॉ. प्रमोद मौर्य, सोमित डे, रवि श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

