जमीन पैमाइश के दौरान हुई मारपीट

 

जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा शिवपुर गांव  में मंगलवार को एसीओ के मौजूदगी में जमीन पैमाइश हो रही थी।उसी समय दौरान मारपीट की घटना हो गई।इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी।

उक्त गांव निवासी रामचन्दर यादव तथा उनके पड़ोसी अमरनाथ यादव से एक जमीन का विवाद चल रहा था।रामचन्दर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस डालकर ऊक्त जमीन का नापी करवाने की मांग किया था।चूंकि गांव में चकबंदी चल रही है।इस लिए ऊक्त आईजीआरएस के मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र बहादुर लेखपाल महेंद्र कुमार ने मोबाइल पर दोनो पक्षों से बात किया।दोनो पक्ष नापी के लिए तैयार हो गए।उसके बाद मंगलवार की दोपहर को सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र बहादुर लेखपाल महेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए।जमीन पैमाइश के दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंच कर एक पक्ष के लोगों से गाली गलौज करने लगा।उसके बाद मौके पर लाठी डंडे चलने लगे।सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने मारपीट में काफी बीचबचाव किया।मारपीट में कुछ लोगों को हल्की चोट भी आयीं।हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नही दिया है।सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद जमीन की पैमाइश का काम रोक दिया गया।

थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि आईजीआरएस के इस मामले की सूचना पुलिस को नही थी।इस घटना में अभी कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।

Related

डाक्टर 5248539285500326829

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item