इंस्टाग्राम पर ‘अलविदा दुनिया’ की पोस्ट... मेटा से अलर्ट... पुलिस ने दौड़ लगाकर बचाई युवक की जान!


जौनपुर, (मुंगराबादशाहपुर)। 
सोशल मीडिया पर महज कुछ सेकेंड की एक पोस्ट ने पुलिस को चौकन्ना किया और एक जिंदगानी को मौत के मुहाने से खींच लाया। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की घोषणा करने वाले युवक को मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने समय रहते ढूंढ निकाला और उसकी जिंदगी बचा ली। उत्तर प्रदेश पुलिस की यह मानवीय कार्रवाई न केवल कानून-व्यवस्था की दक्षता को दर्शाती है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी दिल छू जाती है।

'गुडबाय वर्ल्ड'… और मेटा से मिला SOS अलर्ट!
22 जुलाई को थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्मघाती इरादे से एक वीडियो पोस्ट किया। युवक के पोस्ट करते ही मेटा (इंस्टाग्राम की मूल कंपनी) ने यूपी पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग, लखनऊ) को अलर्ट भेजा। तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया सेल, जौनपुर द्वारा युवक का वीडियो, मोबाइल नंबर और लोकेशन तत्काल स्थानीय थाना मुंगराबादशाहपुर को भेज दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बिना देरी किए एक टीम गठित की और उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश चौबे व कांस्टेबल अमित यादव युवक के बताए गए पते पर दौड़ पड़े। जैसे ही टीम युवक के घर पहुंची, वह आत्मघाती कदम उठाने ही वाला था। पुलिस ने उसे समय रहते रोक लिया।


युवक ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह प्रेम संबंधों में विफलता से अवसाद में आ गया था और यही कदम उठा लिया। उपनिरीक्षक चौबे ने संवेदनशीलता के साथ उसकी काउंसलिंग की और समझाया कि जीवन में हर समस्या का समाधान होता है। इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

युवक के माता-पिता की आंखें नम थीं, पर दिल कृतज्ञ। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस और विशेष रूप से थाना मुंगराबादशाहपुर की त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा, "हमारा बेटा आज जिंदा है तो सिर्फ पुलिस की वजह से।"

उत्तर प्रदेश पुलिस की डिजिटल निगरानी, मानवीय संवेदना और फुर्ती ने यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, इंसानियत की भी रक्षक है।


Related

JAUNPUR 312912436174305061

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item