प्राथमिक शिक्षक संघ की जलालपुर ब्लॉक इकाई गठित, शोभनाथ यादव बने अध्यक्ष

जलालपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक जलालपुर इकाई का गठन बुधवार को बीआरसी परिसर जलालपुर में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह, सह संयोजक सत्य प्रकाश मिश्र और पर्यवेक्षक साजेश सिंह की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई।

चुनाव में शोभनाथ यादव को अध्यक्ष और अरूणेश चन्द मिश्र को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। इसके अलावा,

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुरेश कुमार सोनकर
  • कोषाध्यक्ष: अजीत कुमार
  • उपाध्यक्ष: सुनील कुमार सिंह
  • सह संयोजक: कमलेश कुमार सिंह एवं रवि राय
    की जिम्मेदारियाँ तय की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों शिक्षकों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन जिला संयोजक संजय सिंहप्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों के खिलाफ कोई अनर्गल कार्रवाई की जाती है तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह, संजीव मिश्र, शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव, अखिलेश सिंह, राम उजागिर यादव, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह, नीलेश केसरवानी, भानु गौतम, रीतू प्रिया, शैलेन्द्र, शशिकला देवी, मीना कुमारी, निर्मला देवी, नवीन सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

संगठन ने यह संकल्प लिया कि शिक्षक हितों की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी और शिक्षक समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।


Related

JAUNPUR 1814796862066326611

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item