मनबढ़ों ने मारपीट कर रिहायशी मड़हा गिराया,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 


जफराबाद।क्षेत्र के धनेजा गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने मारपीट कर एक व्यक्ति के रिहायशी मड़हे को गिरा दिया।मड़हा गिराने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।अभी पुलिस को सूचना नही मिली है।

ऊक्त गांव निवासी जयसिंह चौहान पुत्र रामलाल चौहान ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही आधा दर्जन युवक दोपहर में लाठी डंडा लेकर उसके घर में आकर गाली गलौज देने लगे।जब उन्हें मना किया गया तब वे लोग रिहायशी मड़हे में घुस कर मारने पीटने लगे।लोगों के बीचबचाव के बाद वे जान बची।उसके बाद उन लोगों ने मड़हे को गिरा दिया।घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

इस बारे में थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलती है तो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related

गाजीपुर 6385959253695502588

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item