बर्तन बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास, शिवा साहू का आईआईटी दिल्ली में चयन

जेईई एडवांस में OBC रैंक 1421, गांव में जश्न का माहौल

खेतासराय (जौनपुर)। गोरारी गांव के निवासी छोटेलाल साहू के बेटे शिवा साहू ने पहली ही कोशिश में आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता गांव-गांव घूमकर बर्तन बेचते हैं, लेकिन बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अब उनका सपना आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई करते हुए साकार हो रहा है।

शिवा को जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल रैंक 6853 और ओबीसी श्रेणी में 1421 रैंक मिली है। उनका चयन आईआईटी दिल्ली के केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) पाठ्यक्रम में हुआ है। इस बड़ी सफलता के बाद गोरारी गांव में उत्सव जैसा माहौल है और परिजनों की आंखें खुशी से नम हैं।

शिवा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य सिविल सेवा में चयन पाना है ताकि वे देश की सेवा कर सकें।

गांववालों का कहना है कि शिवा की मेहनत और लगन क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।


Related

डाक्टर 5848175806821850662

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item