गौतस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, एक गिरफ्तार

धनेजा गांव के दो आरोपियों पर जफराबाद पुलिस की सख़्ती

जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र में गौतस्करी जैसे अपराधों पर नकेल कसते हुए जफराबाद पुलिस ने सोमवार को धनेजा गांव के दो गौतस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा पहले से ही जेल में बंद है।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि लालबहादुर यादव उर्फ लल्लू और जंगबहादुर यादव, दोनों धनेजा गांव निवासी हैं, जो मिलकर संगठित गिरोह बनाकर गौतस्करी का कार्य कर रहे थे। लालबहादुर को पहले ही गौतस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है, जबकि जंगबहादुर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया है कि संगठित अपराध में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Related

डाक्टर 7652057929771362277

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item