शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हजारों की संपत्ति खाक, पीड़ित परिवार मदद का कर रहा इंतजार

जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। भोला नाथ चौहान के सीमेंट की पतरे से बने घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने पल भर में ही सब कुछ निगल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आठ हजार रुपये नकद जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे। गांव के लोगों ने सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

इस घटना ने भोला नाथ के परिवार को असहाय कर दिया है। हालत यह है कि परिवार के पास अब पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रमेश जायसवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल लेखपाल को सूचित किया।

पीड़ित परिवार प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगा रहा है।


Related

डाक्टर 2301942286941250722

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item