पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जौनपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

जौनपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जौनपुर इकाई की नई जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को एक गरिमामयी समारोह में किया गया। यह आयोजन जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह की अध्यक्षता में और काशी प्रांत अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के गरिमामयी गढ़ गीत से हुई, जिसे प्रांत महासचिव लेफ्टिनेंट सुधीर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन नारायण चौरसिया ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेवती रमण तिवारी ने परिषद की भूमिका और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह संगठन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु समर्पित है तथा संघ के सेवा और राष्ट्रनिष्ठा के मूल मंत्र पर कार्य करता है।"

कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने पेंशन एवं प्रशासनिक विषयों पर मार्गदर्शन किया, जबकि प्रांत उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने संगठन विस्तार का आह्वान किया।

कैप्टन अजीत पांडेय को कार्यक्रम में संरक्षक की भूमिका सौंपी गई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के आयोजन की जानकारी देते हुए सभी को आमंत्रित किया।

नवगठित कार्यकारिणी (जौनपुर):

  • देवेन्द्र कुमार सिंह – जिला अध्यक्ष
  • बलराम सिंह – जिला महासचिव
  • राजबहादुर पाल – कोषाध्यक्ष
  • उपाध्यक्ष – के. के. सिंह, लाल बहादुर यादव, के. के. दुबे, रामसूरत यादव
  • सचिव – लालचंद्र मौर्या, राकेश सिंह
  • संरक्षक – कैप्टन अजीत पांडेय

इसी क्रम में, रेवती रमण तिवारी द्वारा डॉ. राजेश कुमार को काशी प्रांत उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि शीघ्र ही परिषद के अंतर्गत मातृशक्ति संगठन का गठन किया जाएगा, जिससे महिलाओं की सहभागिता सेवा कार्यों में और सशक्त होगी।

अंत में डॉ. सुभाष सिंह ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "पूर्व सैनिक परिषद एक संगठित शक्ति, गरिमा और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। सेवा व समर्पण की भावना से कार्य करते हुए यह संगठन पूर्व सैनिकों के लिए प्रभावी मंच सिद्ध होगा।"

कार्यक्रम में अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भाव की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Related

डाक्टर 8734833295184727373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item