पहचान छिपाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

 

चंदवक (जौनपुर): पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक ने अनुसूचित जाति की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर लगभग 14 माह पूर्व दुष्कर्म कर चुपके से वीडियो रिकार्डिंग कर ली। हकीकत सामने आने के बाद किशोरी के दूरी बना लेने पर हाल ही में आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चिह्नित किए गए आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गत 11 जुलाई को अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष मनीष नामक एक युवक उसकी पुत्री के संपर्क में आया। उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उससे बातें करने लगी। चुपके से उसने अश्लील वीडियो बना लिया था। उसकी सच्चाई जानने के बाद मेरी पुत्री ने उससे दूरी बना ली। आरोपित ने पुत्री की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया में पुत्री की फोटो अपलोड कर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर मनीष पुत्र व पता अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई। छानबीन के दौरान आरोपित के रूप में थाना क्षेत्र के कोपा गांव का निवासी मुस्लिम संप्रदाय का कल्लू चिह्नित किया गया। युवती के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। ऐसे में दर्ज मुकदमे में उसे नामजद करते हुए दुष्कर्म, पाक्सो व एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपित कल्लू को कोपा गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Related

डाक्टर 7698620471232152294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item