कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 

जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आज जौनपुर आगमन हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही दोपहर से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता जेसीज चौराहे स्थित शास्त्री पुल पर भारी संख्या में एकत्रित होने लगे और अपने नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गए।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे जोश के साथ लगाए गए नारों से वातावरण गूंज उठा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह "बाबा", प्रमोद मिश्रा, विशाल सिंह हुकुम, राकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, मंगला गुरु, विद्यापति द्विवेदी, नीरज राय, कैलाश नाथ पाल, अमन सिन्हा, संतोष मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, गुलाब सिंह, प्रवीण सिंह पिंटू, सरवर अहमद, हाजी भाई, रोहित पांडे, आदिल, आजम जैदी, साद खान, विवेक सिंह सप्पू, बबलू गुप्ता, चंद्रजीत गुप्ता, ओमकार यादव सहित अन्य कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने अपने नेता से मुलाकात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और 2027 के चुनावी लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प दोहराया।


Related

डाक्टर 5793295683140939151

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item