शाहगंज पुलिस ने अपहरण के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/07/blog-post_37.html
थाना बड़ागांव पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा गया न्यायालय
जौनपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार, 06 जुलाई 2025 को सुबह 10:25 बजे बड़ागांव पुलिया, शाहगंज के पास से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलीप कुमार पुत्र अमरनाथ, निवासी गुडबडी, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 224/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।
शाहगंज पुलिस द्वारा की गई इस तत्परता भरी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।