नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बक्सा पुलिस की तत्परता से आरोपी लखौवा बाजार से दबोचा गया

जौनपुर। थाना बक्सा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग अनुसूचित जाति की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उ.नि.  बृजेश कुमार मिश्र तथा उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रिन्स जायसवाल (पुत्र- सुरेश जायसवाल, निवासी- सुजियामऊ, थाना बक्सा) को सोमवार को लखौवा बाजार से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

प्रिन्स जायसवाल पर थाना बक्सा में मुकदमा अपराध संख्या 272/25 के तहत बीएनएस की धाराएं 65(1), 351(3), 352, आईटी एक्ट की धारा 67बी, पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6, तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 में केस दर्ज है।

पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Related

डाक्टर 8689868956061434195

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item