तलवारबाजों के गुरू लालजी निषाद हुए सम्मानित, प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार, जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में तीन दिवसीय जनपदस्तरीय तलवारबाजी, कुश्ती एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुनील यादव (प्रमुख प्रतिनिधि, करंजाकला) द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि मनीष पाल, (प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्दीकपुर) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला तलवारबाजी संघ के सचिव लालजी निषाद की उपस्थिति में क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह द्वारा सभी अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तलवारबाजी में दिखा धारदार प्रदर्शन
जूनियर बालक वर्ग
-
फॉयल इवेंट: दिव्यांश (प्रथम), आदित्य पाल (द्वितीय), रूद्र प्रताप यदुवंशी व आयुष (संयुक्त तृतीय)
-
ईपी इवेंट: विपिन पाण्डेय (प्रथम), रौनक निषाद (द्वितीय), हर्षित प्रजापति व अनुराग यादव (संयुक्त तृतीय)
-
सैबर इवेंट: अर्पित (प्रथम), अभि यादव (द्वितीय), आदर्श यादव व अम्बरीष यादव (संयुक्त तृतीय)
जूनियर बालिका वर्ग
-
फॉयल इवेंट: दिव्यांशी (प्रथम), आराध्या यादव (द्वितीय), करिश्मा व नैन्सी (संयुक्त तृतीय)
-
ईपी इवेंट: निधि यादव (प्रथम), रोशनी बिन्द (द्वितीय), खुशी व निशू (संयुक्त तृतीय)
-
सैबर इवेंट: खुशबू यादव (प्रथम), शिवांगी यादव (द्वितीय), शिवांगी बिन्द व बिन्दु (संयुक्त तृतीय)
कुश्ती प्रतियोगिता में यादवों का रहा दबदबा
बालक जूनियर वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के विजेता:
-
57 किग्रा: प्रिन्स यादव (प्रथम), शालू यादव (द्वितीय)
-
61 किग्रा: हिमांशु यादव (प्रथम), धीरज कुमार (द्वितीय)
-
65 किग्रा: सलमान (प्रथम), अनुराग यादव (द्वितीय)
-
70 किग्रा: गौरव यादव (प्रथम), कौशल यादव (द्वितीय)
-
74 किग्रा: अकबर अली (प्रथम), अंश मौर्य (द्वितीय)
-
79 किग्रा: करन (प्रथम), प्रियांशु (द्वितीय)
-
86 किग्रा: आदेश यादव (प्रथम), अभिनव (द्वितीय)
-
92 किग्रा: अभिषेक यादव (प्रथम), दक्ष यादव (द्वितीय)
-
97 किग्रा: प्रियांशु सरोज (प्रथम), प्रांकुल यादव (द्वितीय)
-
125 किग्रा: प्रदीप यादव (प्रथम), समरजीत (द्वितीय)
बॉक्सिंग में दिखा दमखम
सब-जूनियर बालक वर्ग:
-
30–33 किग्रा: प्रांजल यादव (प्रथम), धोनी यादव (द्वितीय)
-
33–35 किग्रा: प्रतीक यादव (प्रथम), हैप्पी भारती (द्वितीय)
-
35–37 किग्रा: अनुज यादव (प्रथम), समीर (द्वितीय)
-
37–40 किग्रा: साजन (प्रथम), अंकुर (द्वितीय)
जूनियर बालक वर्ग:
-
44–46 किग्रा: अमित (प्रथम), आर्यन (द्वितीय)
-
46–48 किग्रा: अंश यादव (प्रथम), जय प्रकाश (द्वितीय)
-
48–50 किग्रा: सलमान (प्रथम), आदित्य (द्वितीय)
-
57–60 किग्रा: प्रियान्शु कुशवाहा (प्रथम), शशिकांत (द्वितीय)
-
60–63 किग्रा: विपिन यादव (प्रथम), हर्षित बरनवाल (द्वितीय)
-
66–70 किग्रा: अनुराग प्रजापति (प्रथम), शिखर वर्मा (द्वितीय)
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल एवं ऑफिशियल के रूप में राजकुमार यादव, अजय यादव, सुजीत यादव, अशोक सोनकर, विनोद यादव समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।
.jpg)
