चरमराई यातायात व्यवस्था :घण्टों जाम में स्कूली बस के फंसने से बच्चें हो रहे है बेहोश

  आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सिंगल रोड से घूम कर गुजरते है वाहन

रिपोर्ट : युसुफ खान

खेतासराय(जौनपुर) वाराणसी- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए पर स्तिथ उसरहटा आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग बन्द होने से शाहगंज-खेतासराय मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई । सिंगल रोड पर रुट डाइवर्ट होकर गुज़रने वाले यात्री बस और मालवाहक वाहन की रफ़्तार थम जा रही है । दोनों तरफ़ से आने वाले वाहन जाम में  घण्टों फंसी रहती है । सबसे ज़्यादा स्कूली बसें प्रभावित हो रही है। जाम में फंसे स्कूली बच्चें बिलबिला उठते है । यातायात को रिलीज़ करने के लिए पुलिस  की तैनाती न लगाने से हालात बेक़ाबू हो रहे ।


दरअसल शाहगंज-खेतासराय रेलवे मार्ग पर स्तिथ आज़ाद रेलवे फाटक 58- एसपीएल को 19 जुलाई शाम को रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम के चलते 6 दिनों के लिए बन्द कर दिया गया है ।  नेशनल हाइवे होने के चलते फ़र्राटे भर रहे वाहनों की रफ़्तार थम जा रही है । इस मार्ग पर खेतासराय और शाहगंज जाने वाले उसरहटा और गोरारी लिंक मार्ग से गुज़रते है। चूंकि रोड सिंगल होने के चलते सैकड़ो वाहन फंस जा रहे है । इस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयो के स्कूल वाहन यहाँ से गुजरते है । रोड पर इस क़दर रस रहता है कि पैदल चलना मुश्किल है । वाहनों की कतार में बाइकर्स भी अपने वाहन आगे नही बढ़ा पाते । इमरजेंसी मरीज को जाम का दंश झेलना पड़ता है   

सोमवार को आसमा ग्रुप की स्कूली बस छात्रों को गंतव्य के लिए छोड़ने जा रही । पाराकमाल- उसरहटा मार्ग पर डेढ़ घंटे फँस गई । जिसमें तीन बच्चे धूप और जाम से बेहोश हो गए । आननफानन में विद्यालय के लोगों ने उन्हें वहाँ से निकाला । इस मार्ग पर पुलिस की तैनाती न होने से बड़ी गाड़ियों के वाहन भी शॉर्टकट के चलते यातायात को बाधित कर दे रहे है । 

यहाँ से ईडन कॉन्वेंट स्कूल, सनराइज, कुबा इंटरनेशनल स्कूल, मून समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालय के स्कूल वाहन इस मार्ग से गुज़रते है । 

क्षेत्र के लोगों ने क्रॉसिंग बन्द होने तक ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने के लिए गोरारी और 

उसरहटा टर्निंग पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है ।

Related

डाक्टर 842698801105477414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item