कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका : गिरीश यादव

जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शक्ति प्रदर्शन

राज्यमंत्री, नगर अध्यक्ष व सैकड़ों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मनोनयन पत्र वितरित, दिया नशामुक्त भारत और सामाजिक जागरूकता का संदेश



जौनपुर। जिले में रविवार की शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के तत्वावधान में आयोजित मनोनयन पत्र वितरण एवं सावनी सहभोज कार्यक्रम में कायस्थ समाज की एकता, ऊर्जा और उदेश्य की जबरदस्त झलक देखने को मिली। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, और मुख्य वक्ता के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया और अध्यक्षता संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव ने की।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कायस्थ समाज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और समाज की जिम्मेदारी है कि वह नशामुक्त भारत अभियान में अपनी अग्रणी भागीदारी निभाए।

प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व में आगे लाने का आह्वान करते हुए कहा कि महासभा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित है।

राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी' ने चित्रगुप्त भगवान के मंदिर निर्माण और समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया।
पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कायस्थ युवाओं की शिक्षा और आर्थिक उन्नयन पर जोर दिया और सक्षम लोगों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में महिला शाखा अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संयोजक दीपक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और राजनीतिक चेतना को मजबूती देना रहा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे डाली गुप्तामधु गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।


Related

डाक्टर 6473228131290224683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item